Swiggy Delivery Boy बनने की सम्पूर्ण जानकारी | Salary | Timing | Documents

Swiggy Delivery Boy Job Full Details, Swiggy Delivery Boy कैसे बने?, स्विग्गी में नौकरी कैसे करें?, स्विग्गी फ़ूड डिलीवरी जॉब, Delivery Partner With Swiggy.

दोस्तों क्या आप रोजाना 8 – 10 घंटे फ़ूड डिलीवरी जॉब करके 500 – 600 रुपय कामना चाहते हैं ? अगर हाँ, तो यह लेख आपके लिए बहुत मददगार साबित होने वाला हैं। क्योंकि आज हम आपको swiggy delivery boy जॉब के बारे में विस्तार से बताएँगे साथ ही साथ Swiggy Food Delivery Job से सम्बंधित सभी प्रश्न के उत्तर भी देंगे, जैसे की :-

  • Swiggy Delivery Boy कैसे बने ?
  • Swiggy Delivery Boy की Salary कितनी होती हैं ?
  • Swiggy Food Delivery Job में कितने घंटे काम करना पड़ता हैं ?
  • Swiggy में जॉब करने के लिए Qualification क्या होनी चाहिए ?
  • Swiggy में Food Delivery Boy बनने के लिए कौन-कौन से Documents होने चाहिए ?
swiggy delivery boy job details
swiggy delivery boy job details

Swiggy में Delivery Boy बनने की सम्पूर्ण जानकारी

आजकल ऑनलाइन इंटरनेट का जमाना हो चुका है। हर एक दिन नई नई तकनीकी का आविष्कार होता जा रहा है। इसीलिए आए दिन हमारे काम में भी बहुत आसानी होते जा रही है। जहां पिछले कुछ सालों में लोग ऑनलाइन सिस्टम के बारे में ज्यादा जानते भी नहीं थे, आज इस तकनीकी के कारण लोग ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर ऑनलाइन घर बैठे ही मोबाइल, लैपटॉप की मदद से रिचार्ज, बिल जमा जैसे काम करने के अलावा अब लोग खाना मंगाना, होटल बुक जैसे सारे काम ऑनलाइन ही कर लेते हैं। आज कर पोस्ट में हम Swiggy के बारे में detail में जानकारी हासिल करेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं।

Swiggy क्या है? (What Is Swiggy in Hindi)


किसी भी कंपनी में काम करने से पहले उसके बारे में जानना जरूरी होता है। तो आइए सबसे पहले जानते हैं कि Swiggy क्या है? और यह कैसे काम करती है? वैसे तो भारत में यह काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुका है आपने इसके बारे में जरूर सुना भी होगा। Swiggy भारत की एक ऑनलाइन फूड कंपनी है, जो अपने फूड डिलीवरी एप्लीकेशन की मदद से अपने यूजर के लिए Restaurant Search & Discovery, POS  System, Table Reservations, Online Ordering जैसे कई बेहतर Service Provide कराती है। Swiggy को साल 2014 में शुरू किया गया था इसके फाउंडर है नंदन रेड्डी और अब तक Swiggy भारत के 30 बड़े शहरों में ऑनलाइन फूड की सर्विस दे रही है।

आज के दौर को देखते हुए और जैसे बड़े-बड़े फूड एंग्रीग्रेटर प्लेटफार्म अपने-अपने फूड को ऑनलाइन डिलीवरी यानी कि घर तक पहुंचाने की सेवा प्रदान कर रहे हैं। लोग इस तरीकों को बहुत ज्यादा पसंद भी करते हैं जिस तरह Zomato और Ubereats है उसी तरह Swiggy भी है जो ऑनलाइन फूड डिलीवरी का काम करता है।

Swiggy कैसे काम करता है?

स्विग्गी एक ऑनलाइन इस्तेमाल किए जाने वाला ऐप है। जो आपके पास के Restaurant को शो करता है और Restaurant के Menu को भी दिखाता है। जिससे आप अपने पसंद के फूड को देख सकते हैं और ऑर्डरर कर सकते हैं। इसके साथ ही Swiggy में आपको कैशबैक भी मिल जाता है। Swiggy लोगों में एक बहुत ज्यादा लोकप्रिय सर्विस है और इसकी डिलीवरी भी बहुत फास्ट होती है। अगर आप Swiggy को इस्तेमाल करना चाहते हैं और इससे खाना ऑर्डर करना चाहते हैं तो आपको Swiggy app को प्ले स्टोर से जाकर डाउनलोड करना होता है और उसके बाद  इसमें दिए गए सेटिंग्स को करके आप इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Swiggy के जरिए आप अपने घर बैठे अपने पसंद के अनुसार खाना चॉइस करके घर पर मंगवा सकते हैं। Swiggy आपको बहुत फ्रेश तरीके से घर तक खाना प्रोवाइड करवाती है। Swiggy से  जब आप खाना ऑर्डर करते हैं तो आपको खाने से रिलेटेड गई अच्छे-अच्छे ऑफर्स भी दिए जाते हैं, जिससे आप अच्छा खासा कैशबैक पा सकते हैं। 

Swiggy Delivery Boy बनने के लिए जरुरी Recruitments

अगर आप Swiggy में जॉब करना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास कुछ अनुभव होना होता है। और शैक्षिक योग्यता के साथ कुछ और भी चीजें है जो आपके पास होनी जरूरी होता है। जैसे कि डिलीवरी बॉय का काम डिलीवर करना होता है ऐसे में आपके पास डिलीवर करने के लिए मोटरसाइकिल, स्कूटर जैसे कोई दो पहिया वाहन होना होता है।

आपके पास बाइक के सारे जरूरी कागजात जैसे की रजिस्ट्रेशन कार्ड, इंसुरेंस, ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि होना होता है। ताकि ट्रैफिक पुलिस आपको परेशान ना कर सके। इसीलिए जॉब देने से पहले कंपनी भी आपके पास इन डॉक्यूमेंट को चेक करती है।

इसके बाद आपके पास एक स्मार्टफोन होना जरूरी होता है। जिसे आपको अच्छे से चलाना आना चाहिए क्योंकि ऑर्डर की सूचना सीधे आपको मोबाइल में ही दी जाती है। अगर आपके पास एंड्रॉयड फोन है तो उसका एंड्राइड वर्शन 4.2.4 या इससे भी अधिक होना चाहिए। क्योंकि कंपनी की एप लेटेस्ट वर्शन पर ही काम करती है।

इसके बाद आपके पास पहचान पत्र के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड होना पड़ता है जो बताता हो कि आप एक भारतीय नागरिक है।

आपके पास पैन कार्ड के साथ किसी बड़े बैंक में अकाउंट होना होता है। क्योंकि कंपनी आपकी सैलरी आपके बैंक अकाउंट में ही जमा करती है इसीलिए आपके पास बैंक अकाउंट होना जरूरी होता है।

Swiggy में जॉब करने के लिए Qualification क्या होनी चाहिए ?

स्विग्गी में काम करने के लिए शैक्षिक योग्यता की बात करें तो Swiggy में डिलीवरी बॉय बनने के लिए कम से कम आपको 10 वीं पास होना होता है।

Swiggy में डिलीवरी बॉय बनने के लिए आपके पास नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट होना जरूरी होता है।

ड्राइविंग लाइसेंस

मोटरसाइकिल

आधार कार्ड

बैंक पासबुक

एंड्रॉयड फोन 

शैक्षिक योग्यता 10th पास

Swiggy Food Delivery Job में कितने घंटे काम करना पड़ता हैं ?

Swiggy में तीन शिफ्ट में काम करने की सुविधा मौजूद हैं। आप जिस भी शिफ्ट में चाहे काम कर सकते हैं आप अपने दूसरे काम जैसे कि अगर अब पढ़ाई कर रहे हैं या कोई दूसरी जॉब की तैयारी में है तो आप किसी एक टाइम अपने मर्जी अनुसार शिफ्ट को चॉइस कर सकते हैं। Swiggy के तीन शिफ्ट है- Morning, Evening, and Night. आइये  Swiggy  के तीन शिफ्ट के बारे में और जानते हैं :-

Swiggy Full Time Job :-

Timing Shift Timing
10 hours \ day for 6 days 8AM-6PM | 12PM-11PM

Swiggy Part Time Job :-

Timing Shift Timing
5 hours \ day for 6 days 5:30PM-10:30PM | 7PM-12PM

Swiggy Temporary Job :-

Timing Shift Timing
5 hours \ day for 3 days ( Fri,Sat,Sun) N\A

Swiggy में जॉब करने वाले बॉय की सैलरी कितनी होती हैं ?

अब आप सोच रहे होंगे कि Swiggy में जॉब करने से कितनी सैलरी मिल सकती है या मिलेगी। दरअसल यह आपके ऑर्डर पर निर्भर करती है कि आप 1 दिन में कितने आर्डर पूरे करते हैं। फुल टाइम जॉब करने वाले लोग 20,000 से 30,000 कमा लेते हैं। वही जो लोग पार्ट टाइम करते हैं उन्हें 12 से 20 हज़ार मिल जाते हैं।

जैसा कि हमने बताया कि एक डिलीवरी बॉय की सैलरी उसके पूरे किए गए आर्डर पर निर्भर करती है। आप जितने ऑर्डर्स पूरे करेंगे आपके सैलरी में वैसे ही वृद्धि होगी। Swiggy में एक डिलीवरी बॉय को एक ऑर्डर के 15 से ₹30 रूपए मिलते हैं। ऐसे में आप अनुमान कर सकते हैं कि अगर एक व्यक्ति 25 से 30 ऑर्डर पूरे कर देता है तो उसे कितने पैसे मिल सकते हैं।

Swiggy डिलीवरी बॉय बनने के फायदे क्या हैं ?

Swiggy में आप पार्ट टाइम जॉब कर सकते हैं, यहां आप अपने मेहनत के अनुसार पैसे कमा सकते हैं। अगर अब ज्यादा मेहनत करेंगे तो आप ज्यादा पैसे कमा सकते हैं। Swiggy की कंपनी आपका बीमा करती है ताकि कल अगर आपके साथ कोई अनहोनी घटना हो जाए तो आपके परिवार को आर्थिक सहायता दी जा सके।

अगर आपके पास ऊपर बताए गए सभी योग्यताये है तो आप डिलीवरी बॉय के लिए अप्लाई कर सकते हैं और ज्वाइन कर सकते हैं। वैसे तो स्विगी में अप्लाई करने के लिए कई तरीके होते हैं लेकिन हम आपको मुख्य रूप से अप्लाई करने के 2 तरीको के बारे में बताने वाले हैं एक ऑनलाइन तरीका बताएंगे और एक ऑफलाइन तरीका बताएंगे।

जैसे कि आप जानते हैं कि भारत के हर एक शहर में Swiggy के ऑफिस है। ऐसे में अपने शहर के नजदीकी ऑफिस को पता करने के लिए आप गूगल की मदद ले सकते हैं। उसके बाद ऑफिस में जाने के बाद आपको वहां के कर्मचारी से मिलना होता है और उन्हें बताना होगा कि आप उनकी कंपनी के लिए डिलीवरी बॉय बनना चाहते हैं। इसके बाद कंपनी आपको एक आवेदन करने का फॉर्म देगी जिसे भरकर आपको अपने डॉक्यूमेंट के साथ सबमिट कर देना होता है।

कुछ समय बाद आपका एक इंटरव्यू लिया जाएगा और आपको कुछ बेसिक बातें बताई जाएंगी। जिससे आपको पता चल जाएगा कि आपको किस तरह से काम करना है यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको डिलीवरी बॉय बना दिया जाएगा।

Swiggy Delivery Boy कैसे बने? | स्विग्गी में नौकरी कैसे करें?

Swiggy में अगर आप ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

● ऑनलाइन तरीके से अप्लाई करने के लिए आपको सबसे पहले आपको Swiggy के ऑफिशियल वेबसाइट जो कि https://ride.swiggy.com/en जाना होगा।

● वेबसाइट पर जाने के बाद आपको सबसे नीचे एक फॉर्म मिलेगा।

● उस फॉर्म में आपको पूछी गई सारी जानकारी को भरकर सबमिट कर देना है।

● 24 घंटे होने के बाद आपको Swiggy के टीम के द्वारा कॉन्टेक्ट किया जाता है। और अगर आप जॉब पाने के योग्य होते हैं तो आपको यह जॉब दे दी जाती है।

Swiggy Joining कैसे करें?  

Joining के समय आपको 1000 से 1500 रुपए का आवेदन शुल्क भी देना होगा जिसके बदले आपको आपको एक बैग और एक टी-शर्ट दी जाती है। इसके साथ आपको कुछ नियम भी बताएं जाएंगे इसे फॉलो करके आप काम शुरू कर सकते हैं।

 Swiggy में आप फूड डिलीवरी बॉय के अलावा भी कई और जॉब पा सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपके पास अच्छी शैक्षिक योग्यता रहने के साथ ही कुछ और अनुभव की भी जरूरत होती है। Swiggy में आप अपनी योग्यता के अनुसार नीचे दिए गए जॉब्स के लिए आवेदन कर सकते हैं और अच्छे पोस्ट पर ज्यादा सेलरी के साथ काम कर सकते हैं।

  • Content and editorials 
  • legal and Finance 
  • sales 
  • Is treasury and consulting  
  • product 
  • design 
  • teach and Engineering 
  • brand and marketing 

Swiggy App का इस्तेमाल कैसे करें?

Swiggy से खाना ऑर्डर करने के लिए उपयोग किया जाता है। इस एप का इस्तेमाल करने के लिए पहले यह ऐप डाउनलोड करना होता है। नीचे हम आपको Swiggy एप डाउनलोड करने के स्टेप्स बता रहे हैं। आप इन स्टेप्स को फॉलो करके डायरेक्ट Swiggy एप डाउनलोड कर सकते हैं।

● सबसे पहले आप Swiggy ऐप को प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर लीजिए। ● Swiggy ऐप को डाउनलोड करने के बाद आप ईस ऐप को इंस्टॉल कर लें। इंस्टॉल करने के बाद आप उस ऐप को ओपन करें।

● ओपन करने के बाद आपके सामने तीन ऑप्शन आएंगे, आप Swiggy ऐप में Log In करने के ऑप्शन को सेलेक्ट करें।

● Log In होने के बाद जब आप मोबाइल में इस ऐप को ओपन करते हैं। इसमें आपको हर तरह का फ़ूड दिखाया जाता है, इसमें आपको आपके आसपास के सारे Restaurant दिखाई देते हैं।

● आप चाहे तो अपने Food, Money के हिसाब से Categorized भी कर सकते हैं।

इस ऐप से आप Cafes Food भी देख सकते हैं और अपने पसंद के अनुसार आर्डर कर सकते हैं।

आइए जानते हैं कि Swiggy एप से फूड ऑर्डर कैसे किया जाता है?

https://www.youtube.com/watch?v=iWxvuzQhtJc
how to order food on swiggy

● Swiggy से फूड ऑर्डर करने के लिए सबसे पहले आपको Swiggy के एप्लीकेशन को डाउनलोड करना होता है। आप अपने मोबाइल में प्ले स्टोर से जाकर Swiggy एप्लीकेशन को डाउनलोड करके इसे ओपन कर लीजिए।

● अब आपको इसमें अपनी ऑर्डर डीटेल्स फील करनी होती है। जैसे कि आपका नाम, आपका मोबाइल नंबर और आपका एड्रेस इत्यादि सारी जानकारी देनी होती है।

● जैसे ही आप इसे ओपन करते हैं तो आपको उसमें अलग-अलग Food दिखाई देंगे यानी कि आपको Food लिस्ट शो किया जाता है।

● आप चाहे तो Food को ऐड लिस्ट में Add भी कर सकते हैं। अब आपको अपने पसंदीदा खाना जहां से भी मंगवाना हो आप उस Restaurent, Cafe या Hotels इत्यादि का नाम सेलेक्ट कर ले। उसमें आपके सामने बहुत सारे ऑप्शन दिए हुए रहते हैं आप अपने पसंद के अनुसार कोई अच्छा रेस्टोरेंट या होटल को चॉइस कर सकते हैं।

● उसके बाद आप Food चॉइस कर लें, और अपने डिलीवरी लोकेशन को चॉइस करें।

● अगर आप अपने JPS को ऑन रखेंगे तो आपका लोकेशन अपने आप ट्रैक होकर शो करता है और अगर आप अपने डिलीवरी लोकेशन को डालना चाहे तो आप अपना एड्रेस, हाउस/फ्लैट जहां आप डिलीवरी को मंगाना चाहते हैं उसे सेलेक्ट करके “Save And Proceed” पर क्लिक कर दें। और फिर “Proceed to Pay” के ऑप्शन पर क्लिक करें।

● अब आपके सामने Payment करने के बहुत सारे ऑप्शन आएंगे आप चाहे तो क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, Paytm, Mobikwik, Google Pay इत्यादि किसी भी माध्यम से जिस प्रकार आप चाहे पेमेंट कर सकते हैं। इसके अलावा आप चाहे तो कैश ऑन डिलीवरी के जरिए भी खाना ऑर्डर कर सकते हैं।

आज आपने क्या सीखा ?

आज के इस पोस्ट में हमने आपको Swiggy से रिलेटेड सारी जानकारी दे दी है। Swiggy क्या है यह कैसे काम करती है आप इसका उपयोग कैसे कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप चाहे तो Swiggy में काम भी कर सकते हैं, इस बारे में भी हमने आपको इस पोस्ट में जानकारी दी है। अगर आप Swiggy से रिलेटेड कोई और जानकारी जानना चाहते हैं तो आप हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर भेज सकते हैं। अगर आपको Swiggy की जानकारी और Swiggy में डिलीवरी बॉय की जॉब कैसे किया जा सकता है। इस बारे में सारी जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट लाइक करें और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

यह भी पढ़िए :-

Leave a Comment

NCVT Mis ITI Result 2022 1st year and 2nd year अन्ना मणि- भारत की मौसम भविष्यवक्ता | Biography Facebook से पैसे कमाने के तरीके मिलिये हर्ष और भारती के बेटे लक्ष्य से | Finally Bharti Reveales Son Golla’s Face Good Morning Shayari In Hindi