FAUG Game Review In Hindi | Made In India Pubg Alternative Game Faug

Made In India Pubg Alternative Game Faug – चाइना से हुए विवाद के बाद भारत सरकार ने लगभग सारे चाइनीस एप्लिकेशन को बंद करना शुरू कर दिया है। भारत सरकार ने अब तीसरी बार 118 चाइनीस Applications पर प्रतिबंध लगाया है।

जिन Apps को भारत सरकार ने ban किया है, उनमें भारत का पॉपुलर Gaming App PUBG भी शामिल है। PUBG एक चाइनीस Game है लेकिन भारत मे इस Game के काफी दिवाने हैं। PUBG पर प्रतिबंध लगाने के दूसरे दिन ही बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर अक्षय कुमार ने पब्जी गेम खेलने वाले के लिए एक खुशखबरी दी है। PUBG Game खेलने वाले इस बात से बहुत निराश हैं, कि उनका गेम बैन कर गया, लेकिन अब उनको निराश होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि PUBG Game के बदले में अक्षय कुमार ने फौजी(FAU-G) गेम को निकाला है। तो आइये अब जानते है की FAUG Game क्या है ? What Is FAUG Game

FAUG Game क्या है ? What Is FAUG Game

FAU-G नाम का यह ऐप अक्षय कुमार के मेंटरशिप में बनेगा। फौजी नामक यह ऐप, मल्टीप्लेयर एक्शन गेम होगा। हालांकि PUBG game काफी एक्शन वाला था लेकिन वह एक विदेशी ऐप था, जो भारत के लिए ठीक नहीं था।

faug game review
faug game review in hindi

इसीलिए इतने सारे विदेशी Apps को बंद किया गया है। लेकिन PUBG के रिप्लेस में बना फौजी गेम पूरी तरह भारतीय होगा। इस गेम की सबसे बड़ी खास बात यह है कि, यह गेम पूरी तरह भारतीय गेम होगा और इसके साथ ही इस गेम से होने वाले कमाई का 20% हिस्सा भारत के वीर ट्रस्ट में दिया जाएगा।

भारतीय वीर ट्रस्ट यानी जो भारत के वीर जवान को सपोर्ट करते हैं। अक्षय कुमार ने इस गेम के बारे में बताते हुए कहा कि, आज के युवाओं के लिए गेम उनके एंटरटेनमेंट का एक बहुत जरूरी हिस्सा बन गया है। फौजी ऐप बनाने के जरिए हम उम्मीद करते हैं, कि वह अगर फौजी नामक यह गेम खेलेंगे तो उनको हमारे देश के वीर जवानों के बलिदान, उनकी मेहनत के बारे में पता चलेगा। यही नहीं इस गेम में पूरी तरह देश के जवानों की तरह खेलने की प्रक्रिया है।

PUBG की तरह ही इस गेम को दोस्तों के साथ खेल सकते हैं। इसका पूरा प्लेटफार्म PUBG की तरह ही चलेगा।

FAUG Game Full Form 

FAUG का पूरा नाम फियरलेस एंड यूनाइटेड गार्ड्स (Fearless and United Guards) है। जिसका मतलब है निडर और संयुक्त रक्षक।

FAUG Game कैसा होगा?

भारत के बैंगलोर में स्थित एक भारतीय nCore Gaming Company इसको बना रही है। अगर बात करें इस गेम के डिजाइन के बारे में तो, यह पूरी तरह इंडियन आर्मी यानि भारतीय सेना के ऊपर डिजाइन किया जाएगा। इंडियन आर्मी जैसे हर एक मिशन को सक्सेसफुल बनाते हैं उसी तरह इस गेम में भी एक एक मिशन होगा। यानी कि इस गेम का सिर्फ नाम ही फौजी नहीं है, बल्कि इसमें भारतीय सेना के द्वारा किए गए कामों को आप देख सकेंगे। यह गेम पूरी तरीके से Battle Royale Game होगा। इसके फीचर्स भी बिल्कुल पब्जी गेम की तरह ही आपको देखने को मिलेंगे।

भारत के बैंगलोर में स्थित nCore नाम की एक Company, जो Gaming कंपनी है, वही इस गेम को बना रही है और इसे डेवलप कर रही है। इस गेम को पूरे तरीके से ऑनलाइन बनाया गया है। जिससे आप अपने दोस्तों को कनेक्ट करके खेल सकते। भारतीय सेना के मिशन की तरह आप इसमें मिशन देख सकते हैं और जिसे PUBG गेम की तरह ही खेल कर पूरा कर सकते हैं।

FAUG Game Features | FAUG VS PUBG

इस गेम का इंटरफ़ेस भले ही PUBG गेम की तरह होगा लेकिन इसका मिशन PUBG से बिल्कुल अलग रहेगा। आइए अब जानते हैं इस गेम के Features के बारे में। FAU-G ऐसा पहला गेम होगा जिसमें मिशन इंडियन आर्मी के बेस पर देखने को मिलेगा।

हमारे देश के गर्व है इंडियन आर्मी और यह बहुत खुशी की बात है कि लांच होने वाले इस गेम में हम इंडियन आर्मी के बारे में जान सकते हैं और वे कैसे अपने मिशन को पूरा करते हैं, वह भले ही गेम के द्वारा देखे लेकिन कम से कम देख तो सकते हैं। Game में आप अलग-अलग मिशन को देख सकते हैं और आसानी से उसे खेल भी सकते हैं। इस game की कुछ खास बातें इस प्रकार है —

Faug Game की कुछ खास बातें 

  • इस गेम का पूरा मिशन इंडियन आर्मी की तरह होगा। इस गेम को खेलते समय आपको बिल्कुल इंडियन आर्मी जैसी फीलिंग आएगी।
  • FAU-G भी एक Battle Ground गेम है, जो PUBG की तरह ही है।
  • इस गेम को आप अपने दोस्तों के साथ ऑनलाइन एक लॉबी में खेल सकते हैं।
  • इस गेम का जो मेप होगा, वह मेप भी इंडियन आर्मी के एरिया से होगा।
  • जैसे कि यह गेम पूरी तरीके से ऑनलाइन होगा इसमें आप अपने दोस्तों से कनेक्ट होकर खेल सकते हैं।
  • पब्जी गेम की तरह ही FAU-G में भी आपको मिशन देखने को मिलेगा। लेकिन फौजी गेम का मिशन थोड़ा अलग होगा। यह हमारे देश की सेना के बेस का होगा जोकि बहुत गर्व की बात है।

गेम के बनने में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार का भी बहुत बड़ा योगदान है क्योंकि अक्षय कुमार कंपनी के साथ मिलकर इस गेम को बनवा रहे हैं। जिससे देश के लोग अपने ही देश में बने गेम को खेलें और देश का पैसा देश में ही बना रहे बाहर ना जाए।

FAUG गेम कितने MB का होगा 

पहले, जिन लोगों के पास 4GB RAM वाला मोबाइल नहीं होता था, वे लोग PUBG game खेल सकते थे। क्योंकि पब्जी 2 GB का गेम था, जो की 2GB RAM वाले मोबाइल में ठीक से नहीं चल पाता था। इसीलिए आप लोग जरूर सोच रहे होंगे कि, यह नया जो FAU-G गेम आ रहा है वह कितने GB का होगा। तो आपको बता दें कि, FAU-G गेम भी पूरी तरह से पब्जी की तरह Battle Royal Game होगा। इसमें आपको मिशन देखने को मिलेंगे और इसकी भी स्टोरेज कैपेसिटी ज्यादा हो सकती है।

लेकिन पब्जी की तरह यह गेम कम से कम 2GB का नहीं होगा। FAU-G गेम आपको 1 GB के आसपास ही देखने को मिल सकता है। जो कि आपके 2 GB RAM वाले मोबाइल में भी काफी अच्छे से चल सकेगा।

आज आपने क्या सीखा ?

उम्मीद करते हैं आपको FAU-G के बारे में यह जानकारी अच्छी लगी होगी। आगे भी नई जानकारी पाने के लिए हमारे इस वेबसाइट के साथ जुड़े रहे। अगर आपका कोई सवाल है, तो हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर पूछे। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी, तो इस पोस्ट को लाइक करें और अपने सारे पब्जी खेलने वाले दोस्तों के साथ जरूर से जरूर शेयर करें।

ये भी जाने-

2 thoughts on “FAUG Game Review In Hindi | Made In India Pubg Alternative Game Faug”

Leave a Reply to Pankaj Cancel reply

NCVT Mis ITI Result 2022 1st year and 2nd year अन्ना मणि- भारत की मौसम भविष्यवक्ता | Biography Facebook से पैसे कमाने के तरीके मिलिये हर्ष और भारती के बेटे लक्ष्य से | Finally Bharti Reveales Son Golla’s Face Good Morning Shayari In Hindi